August 30, 2026
08-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। देर रात 3 बजे हाइवे पर हेमासर फांटे के निकट अचानक नील गाय सामने आ जाने से अनियंत्रित हुई एक बोलेरो गाड़ी पलट गई।
गाड़ी पलटने से उसका फाटक खुल गया और विनोद कुमार पुत्र मेघाराम व भैराराम पुत्र मेहरचंद नायक निवासी दुदगिरी, सरदारशहर गाड़ी से नीचे गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए व दोनों को दुर्घटना स्थल से बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक के ताऊ आदूराम पुत्र तेजाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई व मामले की जांच एएसआई भंवरू खां को दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।