August 31, 2026
WhatsApp Image 2026-08-31 at 19.55.33

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। सोमवार को नगरपालिका चुनावों के लिए भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने के बाद नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों की बैठक विधायक ताराचंद सारस्वत ने ली। सारस्वत ने अपने आवास स्थित कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ इन प्रत्याशियों को संबोधित किया एवं चुनावों को लेकर रणनीति के बारे में बताया। सारस्वत ने हर हाल में जीतने का आह्वान किया एवं मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ में चल रही विकास यात्रा को और बढ़ाने के लिए नगरपालिका में पुन: भाजपा बोर्ड लाने की बात कही। इस मौके पर पार्टी के सभी 40 प्रत्याशी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।