


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनाव 2026 में नामांकन की आज अंतिम तिथि है। ऐसे में उपखंड कार्यालय में भारी संख्या में दावेदार व उनके प्रस्तावक पहुंचे है।
यहां चैनल गेट बंद होने के बाद विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रस्तावकों को अंदर नहीं आने देने के आरोप लगाए। मंच के जतनसिंह राजपुरोहित व शूरवीर मोदी ने बताया कि नामाकंन कार्यालय में गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था नहीं। जी घबराने से दो प्रस्तावक पानी पीने बाहर गए तो इन प्रस्तावकों को वापस अंदर नहीं आने दिया गया। यहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनेक पार्षद प्रत्याशियों ने कड़ी नाराजगी जताई। थानाधिकारी ने विकास मंच के शूरवीर मोदी को बाहर निकाला तो मंच कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मोदी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। जतनसिंह राजपुरोहित ने सैंकड रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ आक्रोश जताया। राजपुरोहित ने कहा कि तीज के व्रत के दिन महिलाओं के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रत्याशियों ने राज के दबाव में बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए। उम्मीदवारों ने श्रीडूंगरगढ़ की चुनावी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की। हंगामा होने के बाद प्रशासन ने पानी की व्यवस्था की गई। हंगामे के बाद सभी प्रस्तावकों को बुलाकर फ्री करने के निर्देश प्रशासन ने दिए। अब केवल उम्मीदवार को अंदर रखने बाकियों को बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है।





