


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2026। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
पीडब्ल्यूडी के जेईएन सुरेंद्रसिंह जाट ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 30 अगस्त को ट्रेक्टर से जानबूझकर राजकीय सड़क ठुकरियासर टू लिखमादेसर- कुंतासर धीरदेसर चोटिया टू कितासर भाटियान सड़क को क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को सौंप दी है।




