September 5, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। लोक आस्था के पर्व गोगा नवमी आज क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। मोमासर बास में स्थित गोगाजी महाराज के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गोगाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, घरों में भी गोगा नवमी का विशेष पूजन संपन्न हुआ। महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से गोगाजी महाराज की पूजा अर्चना की और घर-परिवार की सुख-शांति एवं संतान की मंगलकामना की। घरों में खीर बनाई गई व नारीयल, पताशों का भोग लगाया गया। कई घरों में लोक परंपराओं के अनुसार प्रसाद तैयार कर परिवारजनों एवं पड़ोसियों में वितरित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोगामेड़ी पर ढोल नगाड़े बजाए गए व अनेक करतब भी किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में नरसीराम सुथार के घर पारंपरिक रूप से किया गोगाजी का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में तोलियासर में आयोजित हुआ गोगाजी महाराज का मेला, ढोल नगाड़ों पर झूम श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास गोगामेडी में भरा मेला, अनेक अस्थाई दुकाने लगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए व कच्चे नारीयल पताशे के प्रसाद भोग लगाया।