


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। लोक आस्था के पर्व गोगा नवमी आज क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। मोमासर बास में स्थित गोगाजी महाराज के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गोगाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, घरों में भी गोगा नवमी का विशेष पूजन संपन्न हुआ। महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से गोगाजी महाराज की पूजा अर्चना की और घर-परिवार की सुख-शांति एवं संतान की मंगलकामना की। घरों में खीर बनाई गई व नारीयल, पताशों का भोग लगाया गया। कई घरों में लोक परंपराओं के अनुसार प्रसाद तैयार कर परिवारजनों एवं पड़ोसियों में वितरित किया गया।












