






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लोढ़ेरा में 300 घरों की आबादी एक पखवाड़े से पेयजल के लिए तरस रही है। गांव के माध्यमिक स्कूल में भी पेयजल की किल्लत हो गई है और स्कूल के पास ही स्थित दो कुएं करीब 20 दिन से बंद पड़े है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए चार कुएं है और तीन कुएं 25 दिन से अधिक दिनों से बंद पड़ें है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को सूचित कर दिया गया है परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव के बीरबल गोदारा ने बताया कि ग्रामीण पास ही के गांव बीझांसर से पेयजल मंगवा रहें है और लगातार टैंकरों के रुपये चुकाने में ग्रामीणों के हालात बदतर होते जा रहें है। बता देवें की जिला कलेक्टर नमित मेहता ने भी पेयजल समस्याओं के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश विभाग को दिए थे परन्तु फिर भी ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण हरिदास व मुनीराम ने बताया कि करीब 27 दिनों से पानी के लिए परेशान जनता बेहाल हो गई है। ग्रामीण नाराज युवा भी प्रदर्शन की राह पर बढ़ने का मन बना रहें है।




