






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2021। विधायक गिरधारी लाल महिया आज वार्ड 16 की निर्दलीय प्रत्याशी रही भूरी देवी के प्रतिनिधि भंवर लाल प्रजापत के यहां पहुंचे और उनका सम्मान करते हुए माला पहनाई। महिया ने कहा कि कार्यकर्ता निराश ना हो और हार जीत से प्रभावित हुए बिना जनता के बीच रहें। प्रत्याशी वार्ड के काम करवाए और बिजली पानी की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करें। वार्डवासियों ने भंवर लाल को माला पहना कर साफा बंधवाया। वार्डवासियों ने विधायक महिया का भी साफा बंधवा कर माला पहना कर सम्मान किया। प्रत्याशी प्रतिनिधि भंवर लाल ने वार्ड वासियों द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वार्ड वासियों के सुख दुख में साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रतन सिंह राठौड़, नत्थूनाथ मंडा, शंकर पूनियां, रोहिताश सारण, सोहन लाल महिया, मघराम मेघवाल, किशन ओड, लिछू मेघवाल, मांगी लाल, राजू मेघवाल, पप्पू मेघवाल, भंवर लाल जाखड़, सरवर लुहार, दीपा राम लुहार, किशन लुहार, अकबर खान, भंवर लाल नायक, बाबू लाल छींपा सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।



