May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष के लिए बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के अंदर कुर्सी के खेल में पेच उलझते सुलझते जा रहें है। कस्बे सहित जनता में भी एक यही चर्चा चरम पर है की आखिर क्या होगा.? कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के कार्यकर्ताओं से भी पार्टी के दिग्गज सम्पर्क में है और लगातार डेमेज कंट्रोल के प्रयास में उनको भी झोंक रखा है। भाजपा के मिशन डैमेज कंट्रोल में कार्यकर्ता देर रात तक जुटे रहे और अपने परिजनों को ढूंढ निकालने के लिए दी गयी परिवाद को वापस करवाने के प्रयासों में लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसमें सफलता भी मिली और परिवाद देने वाले 6 पार्षदों के परिजनों ने तो कल शाम ही परिवाद वापस ले ली थी और देर रात तक 2 और पार्षदों के परिजन पार्टी लाइन पर सहमत हो गए। देर रात को वार्ड एक व वार्ड दो से परिवाद लगाने वाले परिजनों ने 50 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र लिख कर अपनी परिवाद वापस उठाने के कागजात सौंप दिए। भाजपा का मिशन डैमेज कन्ट्रोल इस कदर चला कि देर रात को श्रीडूंगरगढ़ कस्बा पुलिस चौकी में रहने वाले इंचार्ज थानाधिकारी एसआई लाल बहादुर मीणा को उठा कर रात को ही परिवाद उठाने के दस्तावेज सौंपे गए। वार्ड एक कि पार्षद तीजा देवी के पुत्र मनोज व वार्ड दो के पार्षद रामेसर के पुत्र भंवरलाल ने अपनी परिवाद उठा ली है। बता देवें बीती रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने आलाकमान की योजनाओं पर कार्य किया व इनके घर पहुंच कर समझाईश की। समझाइश का असर भी हुआ देर रात तक वार्ड 32 और वार्ड 36 के पार्षदों के परिजनों द्वारा दी गई परिवाद उठी व अलसुबह 2 और पार्षदों के परिजनों से शपथपत्र और तैयार कर दिए गए है। इस शपथ पत्र में परिजनों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने व बिना जानकारी के परिवाद लिख देने की बात कही। पहली बार श्रीडूंगरगढ़ की जनता हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देख रही है व प्रति नागरिक ने इस पर नजरें गड़ा रखी है। हालांकि अभी भी वार्ड 4 ओर 7 के परिजनों की परिवाद कायम है और इस परिवाद पर आज एसडीएम मजिस्ट्रेट द्वारा फैसला होना है।