May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह दूध वाली पिकअप से एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक नौजवान ने अपने प्राण गंवा दिए और गांव सोनियासर से उनियारा रोड पर फिर एक दूध पिकअप थोड़ी देर पहले तेज गति के कारण पलटे खा गई। पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई परन्तु कोई हादसा होने से बच गया। गांव के ओमप्रकाश ने बताया कि पिकअप की स्पीड तेज थी और सिंगल रोड पर अकेले ही चल रही थी, अचानक पिकअप पलटे खा गई और गनीमत रही की ड्राईवर को अधिक चोटें नहीं आई है व आस पास भी कोई वाहन नहीं था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पलटे खाने से बिखरी पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरी गाड़ी में टूट फुट हो गई है।