May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। दुलचासर में जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। बेनीसर निवासी गणपतराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित गांव दुलचासर की रोही में रहते है। उसकी बहन पूजा जिसका विवाह करीब 7 वर्ष पहले 23-3-2014 को डालचंद पुत्र नोरंगराम गोदारा निवासी राजलवाड़ा सरदारशहर के साथ हुआ था और वह करीब दस माह से हमारे साथ ही दुलचासर रोही में रह रही थी। बुधवार रात सभी खाना खाकर सो गए व सुबह सभी जाग गए और करीब सात बजे पूजा को जगाने गए तो उसे बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पाया। पूजा को तुरन्त दुलचासर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सेरूणा थाने में मृतका के भाई गणपतराम ने मर्ग दर्ज करवाई है जिसकी जांच एसडीएम करेगी।