






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। क्षेत्र में गुरुवार को तीसरा हादसा सामने आया है एवं इस हादसे में सड़क के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला है। श्रीडूंगरगढ़ से सुजानगढ़ रोड़ पर गांव नौसरिया के ग्रामीण उस समय सकते में आ गए जब उन्हे सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल एवं बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। नौसरिया के ग्रामीणों ने बताया कि वे शाम करीब 7.45 बजे सड़क से गांव की और मुड़ने वाले कैम्प पर पहुंचे तो वहां यह व्यक्ति पड़ा हुआ था। उसके कपडे भी फटे हुए है एवं चोटिल भी है। ग्रामीणों ने 108 एवं पुलिस को फोन कर सुचित किया है एवं युवक अभी जिंदा ही है। ग्रामीण उसे अपने स्तर पर भी श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचा कर जान बचाने का प्रयास कर रहे है। आप भी फोटो देखें एवं युवक की पहचान करें, पाठक अगर युवक को पहचानते है तो श्रीडूंगरगढ़ थाने में या श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय सम्पर्क करें।



