May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक महिला के साथ उसी के भाई ने धोखाधड़ी करते हुए गहने हड़पने की वारदात करने का मामला दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के वार्ड 7 की निवासी लक्ष्मीदेवी ब्रह्मण के पास गत 2 फरवरी को उसका ममेरा भाई कस्बे के ही वार्ड 16 निवासी पवन ब्रह्मण आया और उसके गहने दिखाने की बात कही। पवन ने लक्ष्मीदेवी को बताया कि उसके साले की शादी एवं उसमें अच्छे गहने बनवाने के लिए आपके गहनों की डिजायन सभी लोगों को दिखानी है। इस पर लक्ष्मीदेवी ने अपने भाई पर भरोसा कर उसे करीब 100 ग्राम वजन के अपने सभी सोने के गहने दे दिए। आरोपी गहने लेकर तो गया लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया। उसे फोन किया तो आरोपी ने गहने लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर परेशान होकर लक्ष्मीदेवी के पुत्र सुरेन्द्र ने अपने मामा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।