May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021। गाड़ी खरीदने से पहले उसकी ट्रायल लेने के नाम पर गाड़ी ले जाने वाले ग्राहकों ने गाड़ी ही गायब कर दी एवं परेशान गाड़ी मालिक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में न्याय की गुहार लगाई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि तहसील के गांव जाखासर नया निवासी हरिराम जाट के पास पिकअप गाड़ी थी एवं गत 2 दिसम्बर को गावं जाखासर पुराना निवासी पूराराम जाट व लाडनूं थानाक्षेत्र के गांव बल्दी निवासी हड़मानाराम जाट उसके पास गाड़ी खरीदने के लिए आए। हरिराम ने अभी गाड़ी फाईनेंस पर होने की जानकारी देते हुए फाईनेंस किस्तें पूरी होने पर ही बेचने की बात कही। इस पर आरोपियों ने उसे गाड़ी दो दिनों के ट्रायल पर देने की बात कही एवं 6, 32, 500 रुपए में गाड़ी खरीदने की बात कही। आरोपी उसे बातों में ठग कर पिकअप लेकर चले गए लेकिन आज तक गाड़ी लेकर वापस नहीं आए। उसने फोन किया तो आरोपियों ने गाड़ी आगे बेच देने की जानकारी दी है। परेशान हरिराम ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है।