






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांवो में समर्पण निधि अभियान के रामभक्त घर घर पहुंच रहें है और बड़े बुजुर्ग उनका भाव विभोर होकर स्वागत कर रहें है। रामभक्तों का गली गली स्वागत किया जा रहा है व जिस गली से गुजरते है बच्चे पहले ही उनके आगमन की सूचना पूरी गली में पहुंचा रहें है कि आपणी गली में “रामजी वाला आ गया है”। कार्यकर्ताओं का उत्साह भी जबरदस्त है और वे अलसुबह से देर रात तक इस राम काज में जुटें हुए है। आरएसएस के चालक आशाराम पारीक ने कहा कि नागरिकों तक ये चर्चा पहुंचने के बाद की उनका एक एक रूपया सुरक्षित राममंदिर निर्माण तक पहुंचेगा तो उनका उत्साह दुगुना हो गया है। पारीक ने बताया कि त्रिस्तरीय निगरानी में ये निधि एकत्र हो रही है और पाई पाई का हिसाब कार्यकर्ताओं के पास रहेगा। समिति के पालक भैराराम डूडी व अध्यक्ष जगदीश स्वामी समर्पण सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का आभार प्रकट कर रहें है। आज आड़सर बास में कार्यकर्ताओं ने साटिया बस्ती में भी घर घर जाकर संपर्क कर निधि संग्रह किया और बस्ती के नागरिकों ने भावपूर्ण समर्पण सहयोग किया।
श्रीडूंगरगढ़ में समर्पण के साथ सहयोग दिया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में रानी बाजार किशनलाल शिवरतन सुनार ने 51 हजार रूपए का सहयोग समिति सदस्यों को दिया। भारती निकेतन स्कूल के संचालक श्याम स्वामी ने 21 हजार, जयपुर पब्लिक स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने 11 हजार का सहयोग देते हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। महेन्द्र रामधन बोहरा, बच्छराज बोथरा, श्रीकिशन तिवाड़ी, शोभाचंद आसोपा, विश्वनाथ सोमाणी ने ग्यारह ग्यारह हजार का राशि सहयोग किया। आड़सर बास में बच्चों ने अपना गुल्लक भी सौंपा व राम मंदिर निमार्ण में सहयोग की रसीद अपने नाम से लेकर लेमीनेशन करवा कर याद के लिए रखा।
गांव भोजास में संग्रहित किए 39,500 रूपए
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के छोटे से गांव भोजास के राजपुरोहित बास में कार्यकर्ताओं ने आज घर घर संपर्क कर 39,500 की राशि संग्रहित की। कार्यकर्ता मालसिंह, गोपालसिंह, मूलाराम कस्वां, राजूसिंह राजपुरोहित, सालम सिंह, मूलसिह राजपुरोहित, मदनसिंह ने राशि संग्रह करने की सेवा में जुटें रहें।
गांव रिड़ी में निधि संग्रह में जुड़े ग्रामीण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी निवासी हाल श्रीडूंगरगढ़ निवासी रामप्रताप बलिहारा, रामकरण तिलोकनाथ बलिहारा ने ग्यारह ग्यारह हजार रूपए का सहयोग समिति सदस्यों को दिया। सुलतान गोपालनाथ जाखड़, गोविंदनाथ गोपालनाथ, दुड़नाथ गोपालनाथ, मांगीनाथ जिरामनाथ जाखड़, मुन्नीनाथ काननाथ, पदमनाथ शेरनाथ बलिहारा, पूर्णनाथ बलिहारा ने 2100-2100 का सहयोग समर्पण दिया। गांव में निधि संग्रह में गोविंदनाथ, बलराम सिद्ध, बजरंगलाल तावणियां घर घर पहुंच कर ग्रामीणों को श्रीराम मंदिर निर्माण से जोड़ रहें है।
गांव मोमासर में घर घर पहुंच रहें है कार्यकर्ता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भी समर्पण निधि समिति के कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर ग्रामीणों को मंदिर निर्माण से जोड़ रहें है। आज कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए एक ग्रामीण बुजुर्ग महिला ने कहा कि जीवन राम के नाम से चल रहा है और आज रामकाज का मौका रामजी ने ही दिया है। महिला ने अपना समर्पण भाव से सहयोग भी दिया। गांव के नानकराम दुलाराम प्रजापत ने 51 सौ रूपए का सहयोग कार्यकर्ताओं को सौंपा।












