






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण हेतु 25 लाख का चेक सौंपते हुए कहा कि कोई राम को पार्टी में नहीं बांटे राम हमारी आस्था का आधार है और मैं आत्मा के आव्हान पर राम मंदिर से जुड़ कर अंश मात्र सहयोग देने में सहयोगी बनुं तो यह गर्व की बात है। सारस्वत ने यह चेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत व विभाग सरसंघचालक टेकचंद को सौंपा। विभाग प्रचारक प्रशान्त ने कहा कि मंदिर निर्माण में समर्पण राशि देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और बढ़ चढ कर सनातन प्रेमी सभी धर्मों के लोग सहयोग दे रहें है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बैंक खाता खोला गया है जिसमें सभी संग्रहित राशि जमा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री अरुण जैन, विक्रम सिंह राजपुरोहित आदि भी उपस्थित रहे।



