






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की नजर आज क्षेत्र के सटोरियों पर है और एक के बाद दूसरी कार्रवाई करते हुए एक जने को और गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर गाँधी पार्क के पास सरे आम पर्ची सट्टा खिलवा रहे कालूबास निवासी छोटूलाल नाई को गिरफ्तार कर लिया व आरोपी से 960 रुपये सट्टे की पर्चियों के साथ जब्त किए है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



