May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी योगगुरू ओम प्रकाश कालवा को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक योगगुरु मंगेश त्रिवेदी द्वारा उत्तरी भारत का जोन प्रभारी मनोनीत किया है। कालवा को राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष योगगुरु रामवतार यादव ने बधाई दी। कालवा अब चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, लद्दाख, पंजाब, उत्तराखंड व राजस्थान के योग शिक्षकों की हितों की रक्षा के लिए दायित्व निभाएंगे। कालवा ने संघ के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे समाज में युवाओं को स्वस्थ बनने, सहयोगी बनने, समाज के लिए उपयोगी बनने की प्रेरणा के साथ कार्य करेंगे।