May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर में तीन नन्हें मासूम माँ की ममता से महरूम हो गए। गांव में वार्ड 12 से पूर्व वार्ड पंच रही 28 वर्षीय राधादेवी की शुक्रवार देर रात अचानक मौत हो गई। राधादेवी पत्नी किसनलाल मेघवाल गुरूवार शाम को अपने घर में ही गृहकार्य कर रही थी अचानक उसका जी घबराया और परिजन उसे देर रात श्रीडूंगरगढ़ राजकीय असपयाल लेकर पहुंचे परन्तु उसके प्राण निकल गए। राधादेवी के तीन बच्चों में एक 6 वर्षीय पुत्र व एक 4 वर्षीय पुत्री व एक 8 माह की दूधमुंही पुत्री है जिनके सर से माँ का साया छिन गया है। गांव में ग्रामीण महिलाएं बच्चों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहीं है व विधाता की करनी को कोस रहें है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व महिला के पिता कोजुराम श्यामाराम मेघवाल निवासी बोथिया बास, सुजानगढ़ ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाई है।