May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पान मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों ने आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी प्रतिष्ठानों में अवकाश रखने की घोषणा की है। बता देवें कि माह के अंतिम रविवार को कस्बे का बाजार अधिकांशतः बंद रहता है और अब पान व्यापारियों ने भी ये निर्णय लिया है। निर्णय लेने में दुर्गाराम पुरोहित, सलीम खां चौहान, नारायण सिंह, सीताराम प्रजापत, महावीर सारस्वत, शंकरलाल मोदी, रामावतार पांडिया, अक्षय भार्गव, बाबूलाल नाई, भैरूदान आसोपा, महावीर बोहरा, राजकुमार माली ने भाग लिया व पूरे कस्बे के लिए यह निर्णय लागू होने की बात कही है।