






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पार्षदों का एक प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता से मिलने गया और शहर में पानी की समस्याओं का समाधान करने की चर्चा की। वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार, वार्ड 15 के पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, वार्ड 35 के पार्षद रजत आसोपा, वार्ड 23 के पार्षद रामसिंह जागीरदार अधीक्षण अभियंता से मिले। भरत सुथार ने अपने वार्ड में आसुराम भादू के घर के पास वाले होद की पिछले काफी समय से सफाई नहीं किए जाने की शिकायत की है, पानी की सप्लाई में बदबू आ रही है। वह दूसरी ओर वार्ड के उत्तरी छोर सेवानाथ बगीची के पास वाले होद से सप्लाई के कई घरों में पानी की किल्लत है और नागरिक घरों में पानी के टैंकर गिरवाने के लिए मजबूर है। विक्रम सिंह शेखावत ने प्रताप बस्ती में पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। रजत आसोपा ने भी अपने वार्ड में गर्मियों के समय में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने की मांग की। रामसिंह जागीरदार ने भी वार्ड में हो रही जगह जगह पानी लीकेज की शिकायत की। अधिशासी अभियंता ने पार्षदों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।





