






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2021। बिग्गा निवासी डेविड जाखड़ ने युवाओं के लिए निराश नहीं होने व आगे बढ़ते हुए अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देते हुए एक गीत गाया है “ऑटो से ऑडी..”। गीत को ग्रामीणों सहित नागरिकों का स्नेह मिल रहा है व क्षेत्र के संगीतप्रेमी इन युवाओं का हौसला बढ़ा रहें है। गीत को गाया डेविड ने है व लिखा डेविड और राज ने है। गीत के निर्माता बिग्गा के बृजलाल सारस्वत है और इसमे संगीत मुम्बई के स्टूडियो ने दिया है। डेविड ने बताया कि गीत का फिल्मांकन दिल्ली के एक स्टूडियो द्वारा किया गया है। गीत के निर्माता सारस्वत ने गायक डेविड के साथ शुक्रवार को गीत रिलीज किया है। आप भी नीचे दिए लिंक पर जाकर इस गीत को सुन सकते है।




