May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में गर्मी की आहट के साथ ही पानी के लिए जनता का रूख सख्त हुआ, दी आंदोलन की चेतावनी, जाने पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2021। गर्मी की आहट के साथ ही पानी किल्लत सामने आने लगी है व परेशान नागरिक जलदाय विभाग पहुंचने लगे है। कालूबास के वार्ड 40 के निवासी पिछले कई दिनों से सप्लाई बाधित होने से परेशान हो गए व आज एकत्र होकर जलदाय विभाग का घेराव करने पहुंचे। नागरिकों ने सख्त रूख में विभाग के अधिकारियों से जलापूर्ति करने की मांग की। नागरिक नारद सेवग ने बताया कि वार्ड 40 में होली धोरा के जलहोद से पानी सप्लाई नहीं होने और लंबे समय से उसकी सफाई नहीं किए जाने से मोहल्लेवासी परेशान हो गए है। उपस्थित नागरिकों ने सप्लाई शीघ्र दुरस्त नहीं होने पर करवाने आंदोलन की चेतावनी दी है। मोहल्लेवासियों के साथ नारद सेवग, नोरंग प्रजापत, राधेश्याम जोशी, राजेश शर्मा, अनिल आसोपा, राजाराम जोशी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। सभी ने पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग की जिस पर एईएन बृजमोहन मुंड ने शीघ्र सप्लाई सुचारू करवाने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्लेवासियों ने सख्त रूख में पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 40 के नागरिकों ने होली धोरा के जल होड़ को शीघ्र साफ करवाने की मांग भी रखी।