May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ की इस ग्राम पंचायत में कल होगी जनसुनवाई, वरिष्ठ आरएएस बिरडा होंगे नोडल अधिकारी, जानें जनसुनवाई का हर माह का कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत लखासर में गुरूवार को जनसुनवाई होगी और जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहें व आमजन की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनें। मेहता ने सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई के लिए नोडल अधिकारी वरिष्ठ आरएएस गोपालराम बिरडा होंगे। आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरुवार को नई व्यवस्था के तहत पहली बार जनसुनवाई होगी। इसके लिए पूरे जिले में ग्राम पंचायतों का निर्धारण कर लिया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत अब जिला, उपखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई होगी। जनसुनवाई प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को जिला स्तर, द्वितीय व तृतीय गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर क्लस्टर आधार पर तथा अंतिम शुक्रवार को उपखंड स्तर पर जन सुनवाई होगी। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के प्रयास हों। मेहता ने सभी ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर प्रभावी पर्यवेक्षक करेंगे तथा जनसुवाई की समस्त व्यवस्थाएं संबंधित उपखण्ड अधिकारी और विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी।