






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सभी फोटोग्राफरों के लिए एसोसिएशन ने आज हुई बैठक में एक सूचना जारी की है। बैठक में तहसील स्तर पर एसोसिएशन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया है। रणजीत पारीक ने बताया कि तहसील के सभी फोटोग्राफर 25 मार्च को दोपहर एक बजे बालाजी कॉम्लेक्स में दानाराम स्टूडियो पहुंचे व कार्यकारिणी के चुनाव में भाग लेवें। बैठक में अनुराग उपाध्याय, राजेश मंडा, पप्पू लाल सेन, बाबूलाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने भाग लिया।





