May 21, 2026
दो दिवसीय रात्रिकालिन कबड्डी प्रतियोगिता में माँ भवानी क्लब विजयी, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। गांव भोजास में श्री खेतेश्वर रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन में माँ भवानी क्लब ने शानदार मुकाबले में ट्राफी जीती। टीम के कप्तान अशोक राजपुरोहित ने उपविजेता बाबा रामदेव क्लब टीम से तीन मैच जीत कर विजय हासिल की। मैच के बेस्ट रेडर का खिताब अशोक राजपुरोहित ने हासिल की। विजेता व उपविजेता को ट्रॉफियां व नगद राशि दी गई। मैच के रेफरी गजानंद नाई व गणेश जाट रहें तथा मैच की कमेंटरी सीताराम सिंह राजपुरोहित व सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने की। आयोजनकर्ता राकेश सिंह का खिलाड़ियों ने आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट रेडर की ट्रॉफी अशोक राजपुरोहित को दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में विजयी टीम के खिलाड़ी।