May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ मंडी व्यापार संघ के हुए चुनाव, जानें कौन बने नए पदाधिकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी व्यापार संघ के चुनाव गुरूवार को मंडी प्रांगण में आयोजित हुए। जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों को चुना गया है। नए चुनाव में ओमप्रकाश भादू को मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष एवं लालचंद सिद्ध को मंडी व्यापार संघ उपाध्यक्ष चुना गया है। बैठक के बाद निर्वतमान अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू को और निवर्तमान उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बाना ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध को माल्यापर्ण किया एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ प्रयासरत रहने को कहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने लिया निवर्तमान अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक से आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निवर्तमान उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी व्यापारियों की आम बैठक में उपस्थित हुए व्यापारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का किया गया सम्मान, व्यापारी उल्लासीत।