






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ के युवा लगातार शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे है। शुक्रवार को केन्द्रीय स्तर की परीक्षा एसएससी सीजीएल का परिणाम आया और इस परीक्षा में चयनित होकर श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ने कस्बे का मान बढ़ाया है। कस्बे के आसकरण सहदेवड़ा की पुत्री वीणा सोनी का चयन केन्द्रीय सचिवायल सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर हुआ है। वीणा सोनी ने कस्बे के बाल भारती स्कूल से 12वीं पास करने के बाद प्राईवेट विद्यार्थी के रूप में अपनी बी.काम. की शिक्षा पूर्ण की एवं इसके बाद भारती निकेतन कोचिंग क्लासेस के माध्यम से प्री. एक्जाम की तैयारी की थी। प्री. में सलेक्शन होने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी जयपुर में की थी। मुख्य परीक्षा में चयन होने के बाद डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में भी सलेक्ट होने पर टाईपिंग परीक्षा दी थी। चारों चरणों में चयनित होने के बाद फाईनल परिणाम में सोनी का सलेक्शन घोषित कर दिया गया है। कस्बे की बेटी का केन्द्रीय सेवा में चयन के बाद कस्बेवासियों में गर्व का माहौल है। अब ज्वाईनिंग के बाद सोनी को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कार्यालय अधिकारी का पद मिलेगा।




