






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2021। क्षेत्र के दिग्गज किसान नेता एवं चूरू केसरी पहलवान विजयपाल गोदारा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को किसान छात्रावास में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित क्षेत्रिय किसान नेताओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किसान हितों की रक्षा के संकल्प लिए। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दो मिनिट का मौन रखा गया। विजयपाल गोदारा को श्रृद्धांजलि देने के लिए विधायक गिरधारी महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, प्रभुराम बाना, श्रवणराम जाखड़, नत्थूनाथ मंडा, ठाकरमल प्रजापति, श्रवण कुमार भाम्भू, चांदराम चाहर, रामेश्वर लाल बाहेती, हरिराम गोदारा, धर्माराम कूकना, विवेक माचरा, सुशील सेरडिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक पहुंचें एवं सभी ने एक स्वर में गोदारा को किसान, गरीब, मजदूर की आवाज बताया एवं उनसे प्रेरणा लेकर जनहित की राजनीति करने की बात कही। दिंवगत पहलवान विजयपाल गोदारा के परिवार की ओर से भाई रामेश्वर लाल गोदारा, पुत्र राजूराम गोदारा ओर संतोष कुमार नेण ने सभी का आभार जताया।








