






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2021। गत 30 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम विकास अधिकारी मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में एकत्र हुए और संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रस्ताव लेकर तहसील कार्यकारिणी में बदलाव किए है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला प्रतिनिधि एवं निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिसोदिया ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेकर अध्यक्ष पद पर मोहनराम ज्याणी को, मंत्री पद पर सीताराम जाखड़ को, कोषाध्यक्ष पद पर भींवाराम को एवं सदस्य के रूप में भंवरसिंह पंवार, संतोष सारस्वत, हितेश कुमार को चुना गया है। सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन को अधिक तेज करने का आह्वान किया है।








