






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। कोरोना से जीवन की जंग लड़ रहें अम्बालाल पीबीएम के कोविड अस्पताल में भर्ती है और उन्हें ओ पॉजिटिव प्लाज्मा की जरूरत है। अम्बालाल के पोते मोहित पांडे ने बताया कि उनके दादा अम्बालाल (45) कोविड अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों ने ओ पॉजिटिव प्लाज्मा मांगा है जो कि अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया परिवार व रिश्तेदारों में पता कर लिया है परंतु ओ पॉजिटिव कहीं नहीं मिल रहा है। ऐसे में अगर कोई ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का है और वह पहले कोरोना पॉजिटिव रह चुका हो, वह अस्पताल पहुंचकर उसके दादा की जान बचा सकता है। मोहित ने अपने मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाए है ताकि कोई दानवीर नम्बरों पर संपर्क कर पीबीएम अस्पताल में उनसे मिल सकता है।
मोहित पांडे- 8209109260, 9785381300 पर सम्पर्क करें।




