May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2021। आज दोपहर बाद बीकानेर जिले सहित पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदलेगा और धूलभरी आंधी के साथ बौछारें होने की संभावना है। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बादल छाए रहें और हवा में ठंडक रही। दोपहर में सूर्य के तेज से गर्मी बढ़ने के बावजूद तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई क्योंकि हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर बाद मौसम बदलेगा। राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में धूल भरी आंधी चल सकती है। तेज हवाओं से नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है। कल से मौसम पुनः साफ होने लगेगा परंतु आज शाम मौसम में हरकत हो सकती है।