






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना से जुड़ी विशेष अपडेट श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकाें के लिए प्रस्तुत है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना वैक्सीन लगवाने के लिए लाेगाें में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। साेमवार काे क्षेत्र में 13 जगहाें पर कैम्प अायाेजित किया गया। इन कैम्पाें में क्षेत्र के 2325 लाेगाें ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई। हालांकि वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हाेने के कारण मंगलवार काे केवल श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय एवं कालूबास प्राथमिक चिकित्सालय में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। दाेनाे ही जगहाें पर सुबह नाै बजे से शााम पांच बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। पात्र लाेग यहां पहुंच कर वैक्सीन लगवा सकेगें। खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संताेष अार्य ने बताया कि मंगलवार रात तक वैक्सीन का स्टॉक अा जाएगा एवं बुधवार से पुन: 13 स्थानाें पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जा सकने की उम्मीद है। वहीं दूसरी अाैर काेराेना सैम्पल शिविर भी क्षेत्र दाे जगहाें पर अायाेजित हाे रहे है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिगगा अाैर सांवतसर में आज काेराेना सैम्पल लिए जा रहे है। क्षेत्र में किसी व्यक्ति काे काेराेना टेस्ट करवाना हाे ताे वह इन जगहाें पर जाकर अपना सैम्पल दे सकता है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बुधवार काे राजकीय चिकित्सालय में पश्चमी गेट पर काेराेना सैम्पल लिए जाएंगे।




