May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना से शुक्रवार को एक दुखद मृत्यु के बाद वैक्सिनेशन के लिए जागरुक होने की आवश्यकता बढ़ गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज 13 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी सहित गांव मोमासर, जालबसर, कीतासर, जैसलसर, मींगसरिया, जाखासर नया, राजेडू, गोपालसर, बैनीसर, सैरूणा, गुसांईंसर बड़ा में सुबह 9 बजे वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच सैम्पल शिविर आज श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव बिग्गा और सांवतसर में आयोजित होंगे। बता देवें ग्रामीण इलाकों में कोरोना की दूसरी लहर पहुंच गई है ऐसे में अपने गांवो को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों को गाइडलाइन की पालना के लिए जागरूक होकर पालन करना होगा।