






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2021। क्षेत्र में फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन व पालिका की संयुक्त कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ़ बाजार में पूरा कटला सीज कर दिया गया है। बाजार में एकबारगी हड़कंप सा मच गया है। नायब तहसीलदार, पालिका अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास एसआई हरीश गुर्जर ने मुख्य बाजार में स्थित रामस्नेही कटला सीज कर दिया है। यहां कुछ दुकानों में बाहर से ताला लगा कर अंदर लोग बैठे थे व कार्य कर रहें थे। गाइडलाइन की पालना करवाने के जिलाप्रशासन से सख्त निर्देश प्राप्त होने के बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने आज पहली बड़ी कार्रवाई की है। बता देवें 11 बजे बाजार बंद करने के आदेशों के बावजूद नागरिक लापरवाही बरत रहें थे इस पर अधिकारियों ने ये कार्रवाई की है। एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि अंदर करीब 50 दुकाने है जो सब सीज की गई है। यहां समझाईश के बावजूद लोग नहीं माने तो सीज की कार्रवाई की गई है। इस कटले में 11 बजे तक खोलने की अनुमति वाली सब्जी, मेडिकल, किराना, पशुआहार की एक भी दुकान नही है। फिर भी ये दुकानदार11 बजे तक किसी ना किसी बहाने से दुकानें खोल रहे थे। इन दुकानदारो से वीकेंड कर्फ्यू से समझाइश की जा रही थी लेकिन नही माने तो आखिर यह कार्यवाही की गई। हालांकि कटले का गार्ड जो कि अपनी पत्नी के साथ कटले में ऊपर ही रह रहा है उसने बाहर निकलने से मना कर दिया है। ऐसे में उसे समझा कर बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वह बाहर नही आया तो पुलिस की सहायता से उसे बाहर निकाला जाएगा।







