






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने व अपने संकल्प के लिए हार नहीं मानने की प्रेरणा देने वाले इतिहास पुरूष महाराणा प्रताप को याद कर युवाओं ने आज उनकी जयंती मनाई। कस्बे के युवाओं ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ प्रताप की कविताओं का गायन किया और कोरोना काल कि कठिन परिस्थितियों में क्षेत्र की जनता को इससे संघर्ष करने और जागरूक करने का प्रयास तन मन से करने का प्रण लिया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां, संघ स्वयंसेवी कैलाश पालीवाल, दीपक शर्मा, घनश्याम सुथार, विकास वर्मा, रामावतार सैनी, लेखराम ने प्रताप के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर सभी ने प्रताप के देशभक्ति के आर्दश को जीवन में अपनाने की बात भी कही।





