May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2021। कस्बे के कालूबास में एक 60 वर्षीय महिला की मृत्यु कोरोना के कारण घर पर हो गयी है तथा कस्बे के सनातन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी सीतादेवी पत्नी फतेहसिंह भाटी की तबियत पांच-छह दिन पूर्व बिगड़ी थी। परिजन 14 मई को उनको बीकानेर ले गए थे और 15 को उन्हें कोरोना संक्रमित घोषित किया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया और घर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ऑक्सीजन पर रखने की बात कह कर उन्हें घर भेज दिया गया। यहां उनका निधन हो गया और अंतिम संस्कार के लिए मौके पर चिकित्सा विभाग की टीम भी पहुचं गयी थी। अंतिम संस्कार करने वाले परिजनों ने पीपीई किट पहन कर अंतिम संस्कार किया।