May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2021। आज क्षेत्र में 18 प्लस को 20 स्थानों पर तथा 45 प्लस को 6 स्थानों पर टीके लगेंगे। इनमें श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में रात हुई ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से टीका लगेगा तथा अन्य सभी ग्रामीण बूथों पर ऑन स्पॉट टीकाकरण किया जाएगा। क्षेत्र में 45 प्लस नागरिक सीएचसी श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, धोलिया, बिग्गबास रामसरा, बाडेला, जाखासर नया में कोविशिल्ड के टीके लगवा सकेंगे। 18 प्लस ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन में आज आधार कार्ड लेकर सांवतसर, सत्तासर, लखासर, धोलिया, कुंतासर, बिग्गाबास रामसरा, धर्मास, जाखासर पुराना, राजेडू, लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखनादा, गोपालसर, दुसारणा पुंडरिकजी, भोजास, समंदसर, नारसिसर, मणकरासर व बिंझासर में कोविशिल्ड की डोज लगवा सकेंगे। बता देवें क्षेत्र में नागरिक बड़ी संख्या में कोवैक्सिन की दूसरी डोज का इंतजार भी कर रहें है।