






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। गर्मी में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के दरवाजे समाधान के लिए पुकार करते रहते है। गांव धीरदेसर चोटियान में विधायक गिरधारीलाल महिया ने दो नए ट्यूबवेल विधायक कोटे से व एक राज्य सरकार से स्वीकृत करवाया है वहीं प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने गांव धनेरू में एक नई मोटर दिलवाई कर ग्रामीणों को राहत दी है। गांव धीरदेसर में एक नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य और एक अन्य ट्यूबवेल की री-बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि गांव के दक्षिण में अम्बेडकर भवन के पास नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा राजपूत मोहल्ले में 4 माह से बंद पड़े ट्यूबवेल का री-बोरिंग का कार्य भी अंतिम चरण में है। दोनों ट्यूबवेल चालू होने से इन मोहल्लों के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करवाए गए एक ट्यूबवेल का निर्माण कार्य भी आगामी दिनों में शुरू किया जाएगा। ट्यूबवेल का कार्य प्रारंभ करवाने पर उपप्रधान प्रतिनिधि माल चंद नैण , तेजाराम बारोटिया, भंवरलाल बारोटिया, कुशलाराम बारोटिया, रूघाराम बारोटिया, केसराराम बारोटिया, ताजाराम बारोटिया, रामकरण साहू, सीताराम चोटिया, सांवरमल साहू सहित अंबेडकर भवन मोहल्ला व राजपूत मोहल्ले के ग्रामीणों ने विधायक का आभार ज्ञापित किया है।
वहीं दूसरी ओर उदाणा जोहड़ धनेरू में ग्रामीणों ने बार बार जलने की समस्या से प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा के सामने रखी तो गोदारा ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को एक नई 30 एच.पी.की मोटर दिलवाई। ग्रामीणों ने गोदारा का आभार व्यक्त किया।





