






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। गांव जैसलसर के पास ही पटरी पर मृत मिले बुजुर्ग की शिनाख्त कर ली गई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक जैसलसर निवासी श्रवण कुमार ने खबर में फ़ोटो देखते ही मृतक के परिजनों को सूचना दी है। श्रवण कुमार ने टाइम्स को बताया कि ये बुजुर्ग जैसलसर निवासी काशीराम शर्मा है। शर्मा खाजूवाला रहते थे और अभी हाल ही में गांव आए हुए थे। ये प्रातः काल घूमने निकले और संभवतया पटरी पर ठोकर खाकर गिर गए जिससे सर पर चोट लगने से मृत्यु हो गई।



