August 30, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। शनिवार को क्षेत्र में 12 स्थानों पर 3000 टीके लगाए जाएंगे। यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ व सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में आज रात 9 बजे स्लॉट खुलेगा व कोविशील्ड के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं गांव मोमासर, हथाना जोहड़, धनेरू, सोनियासर मिठिया, शेरुणा, झंझेऊ, ठुकरियासर, देराजसर, दुसारणा, सालासर में ऑन स्पॉट पंजीकरण से कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। सभी स्थानों पर पहला व दूसरा दोनों टीके लगेंगे।