






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। क्षेत्र के युवा योग गुरू ओम कालवा ने नया कीर्तिमान रचा है। कालवा को अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मेडल सम्मान दिया गया है। कालवा ने कपालभाति व अनुलोम विलोम प्राणायाम प्रतियोगिता में राजस्थान से 137 योग शिक्षकों का रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करवाने के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार भवन में आयोजित योग शिविर के दौरान रिकॉर्ड बुक के संजय पंजाब द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सूर्य प्रकाश गांधी, रेखचंद सेठिया, डॉ. एन. पी. मारू योग साधक रणजीत सोनी, मुलचंद पालीवाल, योगानंद कालवा, महावीर प्रजापत, सपना सोनी, संपत गांधी, नेहा जांगिड़, अनिता पालीवाल, भूमिका विजय, योगिता कालवा, योगेश्वरी सोनी ने कालवा को बधाई दी।
कूकणा बने प्रदेश सचिव
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोमर की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह ओळा ने श्रीडूंगरगढ़ के धर्माराम कूकणा को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। कूकणा की नियुक्ति पर क्षेत्र के मनोज गोदारा, सोहन नाथ , पुरखा राम धतरवाल, राजू राम लूखा , पूर्व उप सरपंच मुखराम लूखा , रमेश शर्मा , संजय ढाका लेखराम कूकणा ने बधाई दी। आयोग ने कूकणा को सामाजिक, आर्थिक पीड़ित नागरिकों को सहयोग करने के निर्देश दिए। कूकना ने सभी का आभार प्रकट किया।



