May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। स्वर्गीय प्रभा ओझा मेमोरियल हॉस्पिटल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, ऊर्जा मंत्री बीड़ी कल्ला, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा गांव पहुंच चुके हैं। श्रीडूंगरगढ़ से गांव गुसाईसर बड़ा तक नेताओ के आये काफिले को देख कर ग्रामीण भी रोमांचित हुए। गांव पहुंचने पर अभिनंदन किया जा रहा है और शिलान्यास समारोह शुरू हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां अन्य अतिथी भी कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण भावाभोर है। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं।