May 20, 2026
IMG-20210727-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2021। नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने और किसान हित में एमएसपी घोषित करवाने के संघर्ष में जुटें श्रीडूंगरगढ़ सयुंक्त किसान मोर्चा आज किसानों के साथ तिरंगा यात्रा निकालेगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने बताया कि सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले सभी किसान संगठन शहीद हेमू कलानी पार्क से सुबह 10 बजे रवाना होंगे व मुख्य बाजार होकर रैली केंद्र सरकार का विरोध जताते हुए उपखंड मुख्यालय पहुंचेंगी। नैण ने सभी किसानों, युवाओं से जागरूकता के साथ किसान हित में संघर्ष का आह्वान किया है। उन्होंने अपील करते हुए तिरंगा यात्रा में भाग लेने को कहा। बता देवें सयुंक्त किसान  मोर्चा के आह्वान पर किसान देश भर में ये रैलियां निकाल रहें है।