May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने जयपुर, जोधपुर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही में किए गए शिक्षक व शिक्षा विभाग के कार्मिकों के तबादलों को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रद्द कर दिए है। आदेश में कहा गया है कि इन 6 जिलों से अन्य जिलों में किए गए तबादले, अन्य जिलों से इन 6 जिलों में किए गए तबादले, इन 6 जिलों में किये गए परस्पर तबादले, इन 6 में से एक जिले के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान/पद पर किए गए स्थानांतरणो को रद्द कर दिया गया है।