






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक श्रीकृष्ण खंडेलवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गुरुवार को शोक की लहर छा गई ओर उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे नगरपालिका के सामने, बिग्गाबास उनके निवास स्थान से रवाना होगी। खंडेलवाल विहिप के अलावा राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, पेंशनर समाज सहित कई सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय रूप से अपने सामाजिक दायित्व निभा रहे थे। पटवारी पद से सेवानिवृत्ति के बाद खंडेलवाल समाज सेवा से जुड़ गए थे।



