May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। क्षेत्र से चार चयनित व कस्बे से दो युवतियों के आरएएस में चयन के बाद क्षेत्र में आरएएस का क्रेज यूथ में बढ़ गया है और इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने फॉर्म भी भरें है। बता देवें आज आरपीएससी ने राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि 27.10.2021 व 28.10.2021 घोषित की है। साथ ही आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग की लेक्चरर हेतु परीक्षा का आयोजन 11.11.2021 को करवाने की घोषणा की है। ज्ञात रहें आरएएस के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा-2021 में भाग लेने हेतु आवेदन 2 सिंतबर 2021 तक किए जा सकते है।