






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा ऑनलाईन कार्यक्रम रखा गया और इस कार्यक्रम में किसानों को मजबूत करने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने “राजकिसान पोर्टल” के लोकार्पण का तोहफा राज्य के किसानों को दिया है। ऑनलाईन पोर्टल के लोकार्पण में राजीव गांधी सेवा केंद्र श्रीडूंगरगढ़ में आज विडियो कॉन्फ्रेंस में पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित सहायक कृषि अधिकारी (विस्तार) रमेश भाम्भू, सहायक कृषि अधिकारी (उद्यान) सोमेश तंवर, कृषि पर्यवेक्षक मालाराम जाट, श्रवण कुमावत सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य भर से करीब 80,000 ई-मित्रो के माध्यम से जनप्रतिनिधि व किसान जुड़े। श्रीडूंगरगढ़ से मालाराम गोदारा, सोहन लाल महिया, नेतदास स्वामी, नौंरग चाहर, प्रभुराम गोदारा, लेखराम जाट, मूलाराम सायच, पोकरराम सायच, नरेंद्र राजपुरोहित आदी किसान भी मौजूद रहे।
“राजकिसान पोर्टल” से किसानों को होगा ये लाभ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकिसान पोर्टल से राज्य भर के किसान अब ई-मित्र के माध्यम से एक ही पोर्टल पर पाइपलाइन, फव्वारा, कृषि यंत्र, जलहौज़, डिग्गी आदि के लिए अनुदान की पत्रावलियां लगा सकेंगे। समस्त कार्यों के ऑनलाइन हो जाने से किसानों को अनुदान भुगतान की कार्रवाई में तेजी आ सकेगी। अनुदान भुगतान के प्रत्येक चरण का एसएमएस किसानों को फोन पर मिल जाएगा। कृषि आदान विक्रेताओं, कर लाइसेंस की प्रकिया व नमूना आहरण की कार्रवाई भी अब ऑनलाइन ही होगी।
खेती-किसानी की जरूरी खबरों के साथ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।






