May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। 11 अगस्त को इस्लाम धर्म के नए साल की शुरूआत मोहर्रम से हुई और आज मोहर्रम की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय गम और इबादत का दिन मना रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में आज सभी इस्लाम धर्मावलंबियों द्वारा खीर, फल, मिठाई बना कर वितरित किया जा रहा है। तेलियाना मोहल्ला निवासी बुजुर्ग चांद खां कई सालों से प्रतिवर्ष इस दिन खीर बना कर बच्चों को खिलाते है। आज उन्होंने एक क्विंटल खीर बनाई है और बच्चों को खिलाई है। चांद खां ने बताया कि मोहर्रम बांट कर खाना सिखाता है और पाक इबादत का महीना है। आज घुमचक्कर पर असगर अली, इमरान राईन, मुमताज मुबारिक, रफीक अजरू मीठा शर्बत बना कर राहगिरों को पिलाया रहें है। भाजपा अल्प संख्यक इमरान राईन इस मौके पर इमाम हुसैन की याद में आमजन को शर्बत व फल का वितरण कर रहें है। हालांकि कोरोना के कारण ताजिए नहीं निकाले जा रहें है परन्तु घर घर इमाम हुसैन को व इंसानियत की हिफाजत के लिए उनकी कुर्बानी को याद किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राइन ने शर्बत पिलाया व फल वितरित कर इमाम हुसैन को याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चांद ख़ां ने बनाई एक क्विंटल की खीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। असगर अली, मुमताज मुबारिक, रफीक अजरू घुमचक्कर पर पिला रहें है शर्बत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को खीर का वितरण किया गया।