May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। जनआर्शीवाद यात्रा के तहत जिले के दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद अरूणसिंह के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आने के दौरान पूर्व विधायक किशनाराम नाई के सर्मथकों ने उन्हें पार्टी में वापस लेने की मांग की। भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, आशीष जाड़ीवाल एवं नाई सर्मथकों ने गांव बिग्गा में स्वागत समारोह आयोजित किया। इस आयोजन के दौरान अरूणसिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी को 51 किलो की माला, साफा, शाल पहना कर अभिनंदन किया गया एवं ज्ञापन देकर पूर्व विधायक किशनाराम नाई को पार्टी में शामिल करने की मांग की गई। यहां पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई एवं भाजपा नेता तोलाराम जाखड़ के जयकारे भी लगाए गए। यहां पूर्व सरपंच रीड़ी किशननाथ बलिहारा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पोकरनाथ सिद्ध, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित, बिग्गा सरपंच प्रतिनिधि दयानंद सारण, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, मोमासर उपसरंपच जुगराज संचेती, पार्षद सोहनलाल ओझा, प्रकाश वाल्मीकि, मघराज वाल्मिकी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भानीनाथ जाखड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकरण सारण, ताराचंद रांकावंत, रामप्रताप नाई, जगदीश मेघवाल, मूलाराम नायक, बजरंग तावणियां, ओमप्रकाश नाई, दिलीपसिंह राजपुरोहित, बजरंग सिंह, केके जांगिड़, जगदीश राणावत, देवीलाल लेघा, सीताराम सोनी, श्यामसुंदर आचार्य, गणेश नाथ पंवार, मालाराम तावनीया, रणजीत पारीक, गौरीशंकर खटीक, गजानंद पारीक, कुशालसिंह, रेवंतसिंह, हरिसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे। इस दौरान सिंह ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा मजबूत करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय महामंत्री को दिया पूर्व विधायक को पार्टी में वापिस लेने की मांग का ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पहनाई 51 किलो की माला।